झारखंड : रांची में बुराडी जैसा मामला, एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जुलाई 2018, 3:19 PM (IST)

रांची। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 लोगों की सामूहिक आत्महत्या को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि झारखंड के रांची से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इस घटना से आस पास रहने वाले सभी लोग स्तब्ध हैं। घटना कांके थाना इलाके की है। फिलहाल रांची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

खबरों के मुताबिक, मृतक लोगों में से एक व्यक्ति का शव पंखे पर लटका हुआ मिला जबकि बांकि लोगों के शव बिस्तर पर मिले थे। परिवार की मौत का पता तब चला जब घर के एक बच्चे को लेने के लिए सुबह स्कूल वैन आई, बैल बजाने पर जब कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया तो मकान मालिक का बच्चा बुलाने गया। वहां जाकर उसने जो दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस की मानें तो परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। मृत लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 6 साल से कम बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो परिवार यहां किराए पर रहता था, लेकिन उसका किसी के साथ विवाद नहीं था।

ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

आपको बता दें कि 1 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में भी ऐसी ही घटना हुई थी जहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने कथित तौर पर मोक्ष की प्राप्ति के लिए खुदकुशी कर ली थी।

परिवार के 10 लोगों का शव जहां फंदे से लटका मिला था वहीं परिवार के सबसे वृद्ध महिला का शव बिस्तर से बरामद हुआ था। दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल अभी इस मामले की जांच ही कर रही है औय यहां भी साफ नहीं हो पाया है कि परिवार ने किसी अंधविश्वास में आकर खुदकुशी की थी या उनकी हत्या हुई थी।

ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी