मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने से मना कर दिया है। इसी मामले को लेकर अक्षय का बयान आया है । एक्टर ने कहा, ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई।’ गौरतलब है कि गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है।
गुलशन की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'मोगुल' को आमिर खान और टी-सीरीज मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को 'जॉली एलएलबी' फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की स्टार-कास्ट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हो सकता है आमिर ही इस फिल्म में गुलशन कुमार के रोल में दिखें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोल्ड प्रमोशन इवेंट में अक्षय से उनकी बायोपिक पर सवाल किए गए। इस पर एक्टर ने कहा, मैंने अपनी लाइफ में ऐसा कोई महान काम नहीं किया है कि उस पर बायोपिक बनाई जाए। मैं अपनी कहानी बड़े पर्दे पर देखना नहीं चाहता।
कई ऐसे अनोखे रियल हीरो हैं, जिन पर बायोपिक बननी बाकी है। अगर मैं अपनी बनाता हूं तो वो मूर्खता होगी। अक्षय ने कहा, अगर देश का नाम रोशन करने वाली हिमा दास की बायोपिक बनाते हैं, तो वे उनके कोच का किरदार जरूर निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य
ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप