आईजी आलोक वशिष्ठ का भरतपुर में हुआ सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 जुलाई 2018, 4:09 PM (IST)

भरतपुर। जोधपुर कमिश्नर पद पर स्थानांतरण होने पर भरतपुर रेंज के आईजी आलोक वशिष्ठ का भरतपुर में सम्मान किया गया।

श्री ब्राह्मण सभा अध्यक्ष कौशलेश शर्मा की अध्यक्षता में आईजी का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और भगवान परशुराम की तस्वीर देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के अनेक प्रमुख लोग मौजूद थे। इसके अलावा प्रेस क्लब, अधिकारियों, संगठनो सहित गणमान्य नागरिकों की ओर से उनका सम्मान किया गया। आपको बता दें कि आईजी आलोक वशिष्ठ का सबसे अधिक कार्यकाल रहा है। उनके स्थान पर यहां आईजी मालिनी अग्रवाल को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे