मुंबई। अभिनेत्री शकीला की बायोपिक की पहली झलकी में वह केरल की पारंपरिक साड़ी कसावू पट्टू में शकीला के रूप में पहली बार नजर आईं।
इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में ऋचा, शकीला की भूमिका में हैं।
अपने लुक के बारे में ऋचा ने कहा, ‘‘फिल्म के लुक की चुनौती, हालांकि यह अच्छा भी है, यह कि इसकी कहानी शकीला के बचपन के दिनों से लेकर एक लोकप्रिय हस्ती बनने तक की यात्रा की पड़ताल करती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार उनका लुक, जो अनेकों वर्षों में तैयार हुआ है और हर गुजरते समय के साथ बदलता भी गया है, उसे पर्दे पर दिखाना एक चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे संतोष भी देता है कि मैं पर्दे पर असली किरदार के साथ आगे बढ़ती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शकीला का जीवन अभी भी एक किंवदंती है और फिल्म में हम उनके जीवन-चरित्र के साथ पूर्ण न्याय करना चाहते हैं।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न
ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना