अकबर के परिजनों को हरियाणा सरकार व वक्फ बोर्ड ने दी 8 लाख की आर्थिक मदद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जुलाई 2018, 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़/अलवर। गोतस्करी का आरोप लगाकर कथित गोरक्षकों की मारपीट के बाद पुलिस हिरासत में मौत के शिकार हुए अकबर उर्फ रकबर के परिजनों को हरियाणा सरकार ने 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायताा दी है। इस सहायता राशि में 5 लाख हरियाणा सरकार तथा 3 लाख रुपए वक्फ बोर्ड ने दिए हैं। मृतक अकबर हरियाणा के झिरका फिरोजपुर के कोलगांव का रहने वाला था।

मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने बताया कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक रहीसा खान गुरुवार को कोलगांव पहुंचे। उन्होंने हरियाणाा सरकार की ओर से 5 लाख रुपए का चेक तथा हरियाण वक्फ बोर्ड की ओर से 3 लाख का चेक अकबर के परिजनों को सौंपा। बीते दिनों अकबर के ही गांव में कई गांवों के लोगों ने पंचायत की थी, जिसमें महापंचायत करने का निर्णय लिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे