पेयजल की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाया जाम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जुलाई 2018, 09:17 AM (IST)

बारां। पेयजल की मांग को लेकर बारां में महिलाओं व पुरुषों ने जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि उनके यहां सप्ताह भर से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूरन उन्हें सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। जनता ने जाम हॉस्पीटल रोड पर लगाया है। इससे अस्पताल जाने मरीज परेशान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। लेकिन लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा

लगभग एक सप्ताह से बारां वासी पेयजल को तरस रहे हैं। जिस प्रकार से गर्मी के मौसम में पेयजल का जुगाड़ करना पड़ता था, वैसे ही इस बारिश के मौसम में करना पड रहा है। शहर में गर्मी के मौसम के दौरान एकांतरे से जलापूर्ति की गई थी, जबकि मजरावता दह में अथाह जल उपलब्ध था, लेकिन प्रशासकीय लापरवाही के कारण बारां शहरवासियों को पहली बार बारां शहर में ऐसे दिन देखने पड़े, जब एक दिन छोड़ एक दिन पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सका।


ये भी पढ़ें - हजारों साल और एक करोड़ साल पहले के मानसून तंत्र पर जारी है रिसर्च, जाने यहां

पार्षद राहुल शर्मा ने बताया कि अब जब शहर के प्रमुख पेयजल आपूर्ति स्त्रोत हीकड दह में अथाह जल भण्डार है उसके बावजूद शहरवासियों को गत 4-5 दिनों से जलदाय विभाग द्वारा पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़े : जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"