भरतपुर शहर में बाढ़! सड़कें जलमग्न हुईं तो मचा हड़कंप

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जुलाई 2018, 10:27 PM (IST)

भरतपुर। एक सप्ताह में दूसरी बार हुई करीब 6 घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश ने भरतपुर शहर को जलमग्न कर दिया। इस बरसात से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जलभराव के हालात को देखकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम में भी हड़कंप मच गया। जलभराव क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए निगम द्वारा किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं। दिन में बरसात नहीं होने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन पानी भरने के कारण शहर के रास्ते आवागमन के लिए बंद हो गए।
पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग द्वारा 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी दिए जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम नहीं हो सके, जिससे शहर का जलभराव के कारण आवागमन बंद रहा और सड़कों के अलावा घरों एवं बाजारों में भी पानी भरा रहा। इससे चार दिन पहले हुई बरसात का पानी कॉलोनियों में अभी भी भरा हुआ है। आज की बरसात से जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर, नदिया मोहल्ला के अलावा जिला कलेक्ट्रेट सहित अधिकारियों के आवासों में भी पानी भर गया। कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा गेट के बाहर सड़क पर भी जलभराव रहा। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अलावा यूआईटी सचिव एलके बालोत एवं उनके पास रह रहे अधिकारियों के आवास तथा निगम आयुक्त शिवचरण मीणा के निवास के सामने की सड़क एवं पीछे की तरफ भी बरसात का पानी भरा रहा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शहर में नदिया मोहल्ला, नमक कटरा, श्याम नगर, सूरजमल नगर, रूंधिया नगर, जसवंत नगर सहित आधे से अधिक शहर में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। बरसात से शहर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा, जहां जलभराव न हो और लोग परेशान नहीं हो रहे हों। लोगों ने बताया कि पानी निकासी का माकूल इंतजाम नहीं करने के कारण देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो सकी।


ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी

पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग द्वारा भरतपुर शहर में 141 एमएम बरसात होना बताया है, जबकि गुरुवार सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर तक 79.2 एमएम बरसात हुई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार कुम्हेर में 12, नदबई में 17, डीग में 04, भुसावर में 85, नगर में 02, बयाना में 34, रूपवास में 35 एवं वैर में 15 एमएम बरसात दर्ज की गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि यूआईटी की तरफ से सेक्टर नं. 3, विश्वप्रिय शास्त्री पार्क, रूंधिया नगर, स्टेडियम नगर, जगन्नाथ पुरी, अशोक विहार सुभाष नगर में पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं। उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल ने अभय कमांड सेंटर में पहुंचकर बारिश से शहर के हालात का जायजा लिया।


ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके