सीएमडी के साथ बेनतीजा के खत्म हुई हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों की वार्ता

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जुलाई 2018, 10:19 PM (IST)

जयपुर। रोडवेज हड़ताल को लेकर वार्ता बेनतीजा के खत्म हो गई है। हड़ताल खत्म करने को लेकर
सीएमडी राजहंस उपाध्याय ने बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी 6 यूनियन के दो-दो पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों को 10 प्रतिशत डीए-पेंशन देने के आदेश दे दिए हैं। उपाध्याय ने बताया डीए, पेंशन और 2016-17 एक्सग्रेसिया का भुगतान अगस्त के वेतन के साथ किया जाएगा। कर्मचारी इस फैसले पर राजी नहीं हुए।


दूसरी ओर अजमेर में परिवहन मंत्री यूनुस खान ने बयान दिया कि कर्मचारियों को 10 दशक से हो रहे घाटे के बाद भी समय पर वेतन मिला है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए हरसंभव किया प्रयास किया है। हड़ताल करने से सरकार से ज्यादा रोडवेज कर्मचारियो का नुकसान, हुआ है। सरकार ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें परेशान नहीं होने दिया।

हड़ताल दूसरे दिन भी जारी




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जयपुर:राजस्थान रोडवेज कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है।इससे प्रदेश के अलग-अलग बस स्टैंड पर करीब चार हजार से ज्यादा बसों का संचालन रुक गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे से बसों का संचालन बंद कर दिया था। बुधवार को रोडवेज के 52 में से 40 डिपो पर बसों का संचालन बंद रहा। जो गुरुवार को भी जारी है। बसें बंद रहने के कारण घाटे में चल रही रोडवेज को 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

रोडवेज की बसें बंद रहने से इनमें नियमित यात्रा करने वाले करीब 10 लाख से ज्यादा यात्री परेशान हो रहे हैं। रोडवेज की बसों में हर दिन करीब 11 लाख यात्री सफर करते हैं। हड़ताल के चलते सिंधी कैंप बस स्टैंड गुरुवार को भी सूना नजर आया। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें प्राइवेट वाहन और निजी वाहनों में जाना पड़ा। सिंधी कैम्प बस स्टैंड के निकास द्वार कर्मचारियों का धरना जारी है। यहां से बसों के साथ ही दूसरे राज्यों की बसों को भी नहीं निकलने दिया।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!