इसके लिए बॉलीवुड और सोशल मीडिया को दोष देती हैं प्राची

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जुलाई 2018, 6:31 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री और कत्थक डांसर प्राची शाह पांड्या पूर्व नियोजित रिएलिटी शो से दूर रहती हैं। वे पूछती हैं कि भारत में सिर्फ शास्त्रीय नृत्य पर आधारित एक रिएलिटी शो की कमी है।

एक मिनट में कत्थक की 93 मुद्राएं बनाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली प्राची को लगता है कि भारत में पश्चिमी नृत्य शास्त्रीय नृत्य पर हावी होता जा रहा है। वे इसके लिए रिएलिटी शो, बॉलीवुड और सोशल मीडिया को दोष देती हैं।

प्राची ने कहा, ‘‘यहां शास्त्रीय नृत्य पर आधारित कोई रिएलिटी शो क्यों नहीं है? देश में हमारे पास अनुभवी और प्रसिद्ध शास्त्रीय डांसर हैं, लेकिन लोग इस पर शो नहीं बनाते क्योंकि उन्हें लगता है कि बाजार में ये नहीं बिकेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी 10 वर्षीय बेटी सिर्फ पश्चिमी नृत्य सीख रही है। मैं और क्या कह सकती हूं.. यह लोगों पर सिर्फ बॉलीवुड, रिएलिटी शो और विशेष रूप से सोशल मीडिया का असर है जिससे वे शास्त्रीय नृत्य की अपेक्षा पश्चिमी नृत्य को चुन रहे हैं।’’

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अपने किरदार के लिए प्रसिद्ध प्राची जल्द ही एक फिल्म ‘मुल्क’ में अभिनय करतीं नजर आएंगी।

एक फिल्म का प्रचार करने के सिलसिले में यहां आईं प्राची ने फिल्म के साथ-साथ रिएलिटी शो की संस्कृति पर बात की।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

‘कुंडली’ फेम अभिनेत्री ने हालांकि कहा कि रिएलिटी शो के मामले में वे सिर्फ फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहेंगी।

अनुभव सिन्हा की ‘मुल्क’ में प्राची एक मुस्लिम परिवार में एक मां छोटी तबस्सुम का किरदार निभातीं नजर आएंगी। इसमें वे अभिनेता प्रतीक बब्बर की मां का किरदार निभाएंगीं।


ये भी पढ़ें - पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी

तीन अगस्त को रिलीज हो रही ‘मुल्क’ में इनके अलावा ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, रजत कपूर भी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - रील लाइफ के देवर भाभी रीयल लाइफ में कर रहें है एक दूसरे को डेट