कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने गुरुवार को राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। यह प्रस्ताव तृणमूल कांग्रेस द्वारा लाया गया, जिसका समर्थन वाम पार्टियों और कांग्रेस ने किया।
इस प्रस्ताव पर केन्द्र और राज्य के बीच हां और ना के कई महीनों के बाद एक बार फिर से यह कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले, केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसमें पश्चिम बंगाल को इंग्लिश में बंगाल और बंगाली में बंग्ला करने की सिफारिश की गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में राज्य सरकार ने उस वक्त यह फैसला किया था कि तीनों भाषा- बंगाली, हिन्दी और इंग्लिश में इसका नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े : ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी