नारी निकेतन की छत से कूदकर दो युवतियां फरार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जुलाई 2018, 11:21 AM (IST)

भरतपुर। भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह व नारी निकेतन से दो युवतियां भाग निकली। घटना देर रात की है। दोनों युवतियों के नारी निकेतन से भाग जाने के बाद नारी निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

दोनों युवतियां देर रात नारी निकेतन की छत की बाउंड्री से कूदकर भागी हैं। इन्हें 16 और 22 जुलाई को पुलिस ने दस्तयाब कर नारी निकेतन भेजा था। इन्हें दो युवकों द्वारा भगाकर ले जाने के मामले में दस्तयाब कर यहां लाया गया था। पुलिस युवतियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी बालसुधार गृह से 12 बच्चे भाग निकले थे। इनमें से 6 बच्चों का अभी तक पता नहीं लगा सका है। पुलिस को इनकी तलाश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे