जयपुर। नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी के सांगानेर दौरे के दौरान अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के संबंध में दिये गए निर्देशों पर मंगलवार को सांगानेर जोन की सतर्कता शाखा के अस्थायी अतिक्रमण दस्ते द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगानेर कस्बे में सरकारी रोड पर अतिक्रमण कर बैठे 70 अतिक्रमियों को समझाइश कर हटवा कर दोनों तरफ सरकारी रोड व आस-पास के आवागमन स्थल को पूर्ण रूप से खाली कराया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सांगानेर जोन के उपायुक्त ने बताया कि फव्वारा सर्किल रोड सांगानेर पंचायत समिति के पास प्याऊ बाजार के रास्ते पर सब्जी वालों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया जाकर दोनों तरफ सरकारी रोड व आस-पास के आवागमन स्थल को भी आज पूर्ण रूप से खाली करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी