मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर शाहिद और पत्नी मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे है। मीरा अब अपने बेबी बंप के साथ स्पॉट होती रहती है।वहीं मीरा को खबरें सामने आ रही हैं कि वह जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि मीरा ने एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। जानकारी के मुताबिक ये एक इंटरनेशनल बेबी प्रोडक्ट के लिए ये एड शूट है।
ये दूसरी बार है, जब मीरा प्रेग्नेंसी के दौरान एड कर रही हैं। दरअसल, इससे पहले मीरा यशराज स्टूडियों में एक एड शूट कर चुकी हैं। मीरा अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चों को जन्म दे सकती हैं। मीरा कैमरा फ्रैंडली हैं। वह अक्सर कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हुई नजर आती हैं। मीरा अपने केजुअल स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्हें ज्यादा मेकअप करना भी नहीं पसंद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे