हिमेश रेशमिया ने टोक्यो में पत्नी सोनिया कपूर के साथ मनाया अपना 45वां बर्थडे.....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जुलाई 2018, 5:15 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया टोक्यो में पत्नी सोनिया कपूर के साथ अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक वीडियो में हिमेश उन सभी का धन्यवाद कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं दूसरे वीडियो में उनका खूबसूरत केक नजर आ रहा है।
सोनिया उन्हें बर्थडे विश करते हुए केक खिला रही हैं।
बता दें कि हिमेश ने इसी साल 11 मई को सोनिया कपूर से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 22 साल पहले कोमल से शादी की थी। तब कोमल की उम्र 21 साल थी। कोमल, हिमेश के साथ लाइमलाइट में कभी कभार ही नजर आया करती थीं। दोनों को इस शादी से एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी