मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों सितारों को कैंसर होने की खबर आ रही है। एक्टर इरफान खान को भी इस बीमारी से लड़ रहे है। इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे है। हाल ही में इरफ़ान के लिए लंदन में फिल्म कारवां की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कारवां देखने के बाद इरफान काफी खुश नजर आए। इस मौके पर उनकी पत्नी और खास दोस्त मौजूद थे।
फिल्म के डायलॉग राइटर हुसैन ने बताया, "इरफान ने फिल्म में थोड़े बदलाव करने की बात कही है, जो बहुत माइनर है। इस फिल्म को देखकर इरफान ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया। हम उम्मीद करते हैं इरफान जल्द ठीक होकर वापस आएं। फिलहाल एक्टर को फिल्म पसंद आई ये हम सबके लिए बहुत बड़ा रिवार्ड है।" वहीं अब उनके फ्रैंड्स और फैंस दोनों उनके जल्द ही स्वास्थ्य होने की दुआ मांग रहे है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे