मैडम तुसाद के म्यू‍जियम में लगेगा अब इन दोनों स्टार्स का भी वैक्स स्टेच्यू...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जुलाई 2018, 12:54 PM (IST)

मुंबई। मैडम तुसाद के म्यू‍जियम का नाम सबने सुना ही होगा। अब इस म्यू‍जियम बॉलीवुड के दो स्टार्स के वैक्स स्टेच्यू लगने की बात सामने आई है। इसमें पहला नाम है बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और दूसरा डिपल वाली दीपिका पादुकोण का।

आपकों बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उनका यह वैक्स स्टेच्यू दिल्ली में लगेगा या लंदन में अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही यह वैक्स स्टेच्यू कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, इसे लेकर अभी डिटेल सामने नहीं आई हैं।

शाहिद के लिए 2018 एक बेहतरीन साल साबित हुआ है जिसकी शुरुआत "पद्मावत" की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ हुई थी। फिल्म "पद्मावत" में वह राजा रतनसेन की भूमिका में थे। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और कई फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौका दिया है। यही कारण है कि उनके इस अचीवमेंट को लोग सफलता की निगाह से देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी बाकि स्टार्स की तरह स्‍टैच्‍यू लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूज‍ियम में लगेगा। इसके अलावा उनका पूतला दिल्ली में भी लगेगा। अभिनेत्री इन दिनों लंदन में मौजूद है जहां वैक्स स्टेचू के लिए दीपिका का माप लिया जा रहा है। लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में एक मापदंड के तहत प्रसिद्ध लोगों की मूर्ति स्थापित की जाती है।

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका