RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले- बीफ खाना बंद कर दें तो रुक जाएगी मॉब लिंचिंग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जुलाई 2018, 08:22 AM (IST)

रांची। देशभर में पिछले कुछ दिनों से मॉल लिंचिंग की घटनाए लगातार सामने आ रही है। मॉल लिंचिंग की गुंज राजनीति गलियारों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सुनाई दे रही है। इस पर कई प्रकार के बयान सामने आ रहे है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी। बता दें कि राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के आरोप में हुई अकबर खान की हत्या पर पूछे गए सवाल के जवाब में इंद्रेश कुमार ने यह बात कही।

आरएसएस के संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि मॉब लिंचिंग का स्वागत नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर लोग गाय का मीट खाना बंद कर दें तो ऐसे अपराध रुक जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई भी धर्म नहीं है जो गोहत्या की इजाजत देता हो। इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि इस्लाम से लेकर ईसाई धर्म के अंदर गोहत्या की कोई जगह नहीं है।



इंद्रेश कुमार के अलावा बीजेपी नेता विनय कटियार ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम गाय को छूने से पहले कई बार सोचें। यह इस देश के करोड़ों लोगों की भावना का प्रश्न है।

आपको बता दें कि अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 जुलाई की देर रात कुछ लोगों ने गोतस्करी के शक में अकबर खान की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद पुलिस रकबर को थाने ले गई थी। आरोप है कि पुलिस अकबर को अस्पताल ले जाने से पहले गाय को गोशाल छोडऩे गई। साथ ही उन्होंने अकबर को अस्पताल ले जाने में काफी देरी की, जिसके चलते उसने बिना इलाज के दम तोड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे