सोमवार 2 मई से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ 10 साल का लम्बा लीप ले रहा है। इस लीप के बाद अशोक युवा नजर आएंगे और सिद्धार्थ निगम के स्थान पर मोहित रैना परदे पर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते नजर आएंगे। मोहित रैना अब तक ‘देवों के देव महादेव’, ‘बंदिनी’ और ‘महाभारत’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। इन धारावाहिकों में ‘देवों के देव महादेव’, ऐसा धारावाहिक रहा जिसमें उन्होंने महादेव की भूमिका निभाई और ख्याति पाई। दर्शक उन्हें मोहित रैना से कम और ‘महादेव’ से ज्यादा पहचानते हैं।
अभिनेता मोहित रैना का कहना है कि निजी जीवन में वह बेहद बोरिंग व्यक्ति
हैं। उनका कहना है कि वह पर्दे पर भव्य किरदार निभाना पसंद करते हैं, ताकि
वह अपनी जिंदगी को मजेदार बना पाएं। एक समारोह के मौके पर मुम्बई में
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अपनी असल जिंदगी में इन किरदारों जैसा होता, तो मैं
इनका मजा उठा पाता। मैं बोरिंग हूं इसलिए मैं अपने किरदारों में मजेदार
बातें ढूंढ़ता हूं।’
‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव के किरदार से
मशहूर हुए मोहित ने कहा, ‘‘इस प्रकार के किरदार निभा कर एक बेहद अलग प्रकार
का अनुभूति होती है। ‘महादेव’ खत्म होने के बाद से मैं भव्य किरदारों का
इंतजार कर रहा था। मैं ‘अशोका’ के पहले एपिसोड से ही इंतजार कर रहा था कि
यह धारावाहिक लीप ले, ताकि मुझे इसमें शामिल होने का मौका मिले।’’
‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ के लिए मोहित रैना ने घुड़सवारी और तलवारबाजी का
प्रशिक्षण लिया है।