रोल्स रॉयस की फ्लाइंग टैक्सी, 400 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उडेगी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 जुलाई 2018, 3:43 PM (IST)

लंदन। ब्रिटिश इंजन मेकर कंपनी रोल्स-रॉयस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल का एक कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे कंपनी ने ‘फ्लाइंग टैक्सी’ का नाम दिया है। यह फ्लाइंग टैक्सी वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग करेगी मतलब की इसके लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी का दावा है कि यह टैक्सी 5 साल के भीतर तैयार हो जाएगी। रोल्स रॉयस की ‘फ्लाइंग टैक्सी’ 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक बार में 5 यात्री कर सकेंगे सफर...
‘फ्लाइंग टैक्सी’ में एक बार में 5 यात्री सफर कर सकेंगे और इसे एक बार चार्ज करके इससे 800 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकेगी। कंपनी इस उडऩे वाली टैक्सी को 2020 से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है।

खबरों के मुताबिक, कंपनी इसे इसी हफ्ते हैम्पशायर में होने वाले एक एयर-शो में प्रदर्शित करेगी। इस एयर-शो में विश्व की कई जानी मानी कंपनियां भी अपना हुनर दिखाएंगी। आपको बता दें, रोल्स रॉयस पहले ही हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और शिप इंजन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें - मर्दाें को पसंद हैं इस कलर की कार, बताती है आपका नेचर ....

स्मार्ट होगी फ्लाइंग टैक्सी...
रोल्स रॉयस इस टैक्सी में अपनी एम250 गैस टरबाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर 500 किलोवाट की ऊर्जा उत्पन्न करेगा। वहीं इसमें बेहद कम आवाज करने वाला इंजन इस्तेमाल किया जाएगा और हाईब्रिड डिजाइन के चलते इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - जानिए, कौनसी है देश की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें

90 डिग्री तक घूम सकेंगे विंग...
इसमें लगे विंग 90 डिग्री तक घूम सकेंगे, जिससे यह सीधा टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है।
बता दें कि इस समय केवल रोल्स-रॉयस ही नहीं बल्कि ऊबर, गूगल की सहायक कंपनी किटी हॉक, जर्मनी की लिलियम ऐविएशन, फ्रांस की सैफ्रन और यूएस की हनीवेल कंपनियां भी फ्लाइंग टैक्सी के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी