पेट्रोल और डीजल के बढ़ेंगे दाम! चीन और अमेरिका के बीच चला ‘ट्रेड वार’

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जुलाई 2018, 7:34 PM (IST)

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है। इतना हीं नहीं पेट्रोल-डीजल समेत कई अन्य वस्तुएं मंहगी हो जाएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों ट्रेड वॉर के बीच अब करंसी वॉर भी छिड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन और यूरोपीय यूनियन पर उनकी करंसी से छेड़छाड़ और ब्याज दरों में कटौती का आरोप लगाया। जिसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा।

दरअसल, पहले अमेरिका ने चीन के खिलाफ कदम उठाते हुए चीन के 200 अरब डॉलर के प्रोडक्ट पर 10 फीसदी का शुल्क लगाया था। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चीनी ने भी अमेरिकी निर्यात पर शुल्क लगा दिया है। लेकिन अब चीन एक बड़ी ही चतुराई भरा कदम उठाया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति करेंसी वार कह रहे हैं।

असल में, दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वार को आगे ले जाते हुए अब चीन ने अपनी करेंसी युआन को डॉलर के मुकाबले कम कर दिया है। जिससे अब ये ट्रेड वार ‘करेंसी वार’ में बदल गई है। इसके मायने यह हैं कि चीन ने युआन को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा कम कर दियाा है। इसके बाद युआन एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही युआन के और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारों का कहना है कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं पहले ही ट्रेड वॉर में उलझी हुई हैं और करंसी वॉर का असर घातक होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका असर अमेरिका और चीन के अलावा दूसरी करंसीज पर भी होगा। विकासशील देशों में इक्विटीज से लेकर तेल तक महंगा हो सकता है।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे