प्रदेश कार्यसमिति में बनेगी आगामी चुनाव की रणनीति - मदन लाल सैनी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 19 जुलाई 2018, 7:51 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 जुलाई को भाजपा, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर आ रहे है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में एयरपोर्ट से तोतुका भवन तक रूट ‘‘रिहर्सल’’ किया गया एवं व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सरकार को दोबारा लाने के लिए रणनीति बनाने पर विचार किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक कौशलता के बल पर पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी का परचम लगातार फहराता जा रहा है,

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने व्यवस्था समितियों के प्रमुखों के साथ एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यसमिति स्थल तोतुका भवन, नारायणसिंह सर्किल तक अवलोकन कर रूट रिहर्सल किया और मार्ग में 6-7 जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील कोठारी, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, मीडिया विभाग प्रमुख पिंकेश पोरवाल आदि उपस्थित रहें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन एवं प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर गुलाबी नगरी में शानदार स्वागत किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पलक पावड़े बिछाकर उनके स्वागत को आतुर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आगमन से हमें संगठन के कार्यों हेतु नई ऊर्जा मिलेगी। हम पुनः 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में जनहित हेतु पूर्ण रूप से समर्पित भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरायेंगे।


प्रदेश कार्यसमिति में उपस्थित रहेंगे राष्ट्रीय नेता


भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा, राजस्थान की जयपुर में स्थित तोतुका भवन, नारायणसिंह सर्किल पर आयोजित होने वाली 20-21 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चैधरी, पी.पी. चौधरी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, विजय गोयल, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा उपस्थित रहेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे