इन 5 चीजों को घर में रखने से कभी नहीं आएगी धन की कमी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 19 जुलाई 2018, 5:37 PM (IST)

जीवन में कुछ चीजों को बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार ये पांच चीजों को घर में रखा जाए तो न पैसों की कमी रहती है बल्कि सुख-सम्पन्नता और समृद्धि भी प्रचुर मात्रा में मिलती है-

अंडाकार सफेद पत्थर
अंडाकार सफेद पत्थर घर में होना चाहिए। यह पत्थर संगमरमर या किसी ठोस सफेद पत्थर का भी हो सकता है। इसे कुछ लोग अपनी जेब में भी रखते हैं। इस तरह के पत्थ र को रखने का चमत्कारिक लाभ मिलता है। धन और समृद्धि के रास्ते फटाफट खुलते हैं और मानसिक शांति भी बनी रहती है। कहते हैं कि घर में स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करना भी समृद्धि की दृष्टि से श्रेष्ठ है।

पिरामिड
कई तरह के पिरामिड खरीदकर लाइए जिसका अलग अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पिरामिड की आकृति उत्तर-दक्षिण अक्ष पर रहने की वजह से यह ब्रह्मांड में व्याप्त ज्ञात व अज्ञात शक्तियों को स्वयं में समाहित कर अपने अंदर एक ऊर्जायुक्त वातावरण तैयार करने में सक्षम है, जो जीवित या मृत, जड़ व चेतन सभी तरह की चीजों को प्रभावित करता है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जोडीदार चीजें
घर में कोई भी चीज रखें तो वो जोडे से हो। मोर, गाय, हंस, बत्तख, हिरण जैसे अच्छे अहिंसक पशुओं के चित्र या मूर्ति रखने का भी चमत्कारिक लाभ मिलता है। इससे जहां दांपत्य जीवन सुखमय बनता है, वहीं यह भाग्य को जगाने वाला भी रहता है। कुछ वास्तुशास्त्री मानते हैं कि इन चित्रों या मूर्ति का मुंह एक-दूसरे की तरफ होना चाहिए। वास्तुशास्त्र में हंस या हिरण के जोड़ों को रखने के और भी लाभ बताए गए हैं। इससे धनागम के योग बनने लगते हैं।


ये भी पढ़ें - इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल

लाजावर्त मणि
इस मणि का रंग मयूर की गर्दन की भांति नील-श्याम वर्ण के स्वर्णिम छींटों से युक्त होता है। यह मणि भी प्राय: कम ही पाई जाती है। लाजावर्त मणि को धारण करने से बल, बुद्धि एवं यश की वृद्धि होती ही है। माना जाता है कि इसे विधिवत रूप से मंगलवार के दिन धारण करने से भूत, प्रेत, पिशाच, दैत्य, सर्प आदि का भी भय नहीं रहता और पैसों की भी आमद होने लगती है।



ये भी पढ़ें - घर में लगाएं ये पौधे, खूब बरसेगा धन

लकड़ी का प्राकृतिक फूल
यह फूल अक्सफर दक्षिण भारत में पाया जाता है। इसे आप थोड़ी देर पानी में रखेंगे तो यह पूरी तरह से खिल जाएगा। फिर आप इसे किसी गुलदस्ते में रख सकते हैं। जैसे-जैसे यह सूखेगा, वैसे-वैसे यह अपनी पंखुड़ियों को भी बंद करते जाएगा। यह एक चमत्कारिक फूल है। यह वर्षों तक ऐसा ही चलता रहता है। इसे पानी में रखें तो ‍यह फिर खिल उठेगा। इसकी पंखुड़ियां किसी लकड़ी जैसी लगती हैं। इसके घर में रहने से सकारात्मक ऊर्जा रहती है और पैसों की भी बढोतरी होने लगती है।

ये भी पढ़ें - जब व्यवसाय और रोजगार में लगातार हो रही हो हानि, करें ये उपाय