अमित शाह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र : मदन लाल सैनी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जुलाई 2018, 6:20 PM (IST)

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। वे 20 एवं 21 जुलाई को जयपुर स्थित तोतुका भवन, नारायणसिंह सर्किल पर होने वाली भाजपा, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 21 जुलाई को शामिल होने जयपुर आएंगे।

प्रदेश मुख्यालय में दोपहर बाद कार्यसमिति एवं अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों के लिए एक-एक बिंदू पर व्यवस्था की चर्चा की गई। व्यवस्था समिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और शक्ति है और हमारे कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण और मेहनत की वजह से ही आज हमारी भारतीय जनता पार्टी पूरे भारतवर्ष में आमजनता की सेवा कर पा रही है।

सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी स्वयं को पहले भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कहते हैं और अमित शाह के कुशल नेतृत्व व सकारात्मक सोच के कारण ही देशभर में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। अमित शाह के आगमन की सूचना से ही पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो चुका है और 21 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने संबोधन में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनहित के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी को एक बार पुनः राजस्थान में विजयी बनाने के लिए निर्देशित करेंगे।

यह होंगे इंतजाम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

- राज मंदिर के बाहर ‘नमो टी स्टाल’ में सोशल मीडिया के वॉलिन्टियर्स एवं आमजनता के लिए चाय का इंतजाम होगा।


ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

- सिन्धीकैम्प, रेल्वे स्टेशन, हवाई अड्डे पर आने वाले कार्यसमिति सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - एक घंटे तक पूजा पाठ के बाद एमबीएस अस्पताल में बुलाई आत्मा और साथ ले गए

- भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की व्यवस्था संबंधी गतिविधियां तेज हो गई हैं। झंडे, बैनर आदि की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा

- कार्यसमिति स्थल पर 20 एवं 21 जुलाई को केन्द्र एवं राज्य सरकारों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें 100 से अधिक फ्लैक्स, कोलाज लगाए जाएंगे और जानकारियां दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके