मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तर अपनी एकटिंग से
नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की
जिंदगी के
लिए आज
का दिन
बेहद खास
है। आपकों बता दें
प्रियंका आज
36 साल की
हो गई
है यानि
उनका आज
जन्मदिन है।
इस दिन
को वो
अपने बॉयफ्रेंड के साथ
सेलिब्रेट कर
रही है,लेकिन इन
सब के
बीच एक
ओर खबर आ
रही है
कि अपने
जन्मदिन के
मौके पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल में काम करने वालों को एक खास तोहफा देने की घोषणा की है।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की मां और बिजनेस पार्टनर डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि उनके यहां पर 80
प्रतिशत काम करने वाली महिलाएं हैं और इनमें से भी अधिक शादीशुदा हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रहते हुए हमने एक पॉलिसी बनाई है कि महिलाओं को ऑफिस आने का समय उनके मुताबिक होगा ताकि वो अपने घर में भी समय बिता सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऑफिस टाइमिंग के अलावा हम गर्भवती महिलाओं को 12
हफ्ते की छुट्टी के साथ-साथ उनका पूरा मेडिकल खर्च भी हम ही उठाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हम महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनवा रहे हैं ताकि उनके छोटे बच्चे अपनी मां के सामने ही रह सकें। डॉ. मधु ने बताया कि हमने पुरुष कर्मचारियों के लिए भी कुछ ऐसी ही सुविधाओं का प्रावधान किया है।
हमारे यहां काम करने वाले मर्दों को 4
हफ्ते की पैटरनिटी (पितृत्व) छुट्टी दिए जाने की पॉलिसी रखी है। डॉ. मधु ने बताया कि इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में प्रियंका ने महिलाओं के प्रति एक सहासिक कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस बनने जा रही हैं जो अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कमाई के मुनाफे में हिस्सा लेंगी।
ये भी पढ़ें - सुष्मिता सेन: सिर पर यूनिर्वस का ताज और 10 लोगों के साथ अफेयर्स का...दाग