पति से प्रताड़ित पत्नी की मदद के लिए आगे आईं महिलाएं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जुलाई 2018, 6:00 PM (IST)

कांगड़ा। विकास खंड फतेहपुर की एक पंचायत में पति-पत्नी के झगड़े के बाद हालात ऐसे बने कि पति से प्रताड़ित पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए पंचायत व महिला मंडल की सदस्यों को आगे आना पड़ा।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी निकटवर्ती गांव में हुई थी। उनके एक लड़का हुआ और उसके बाद उसकी बहन की अचानक मौत हो गई। उसने बताया कि बच्चा छोटा होने के चलते उसके माता-पिता ने उसकी शादी जीजा के साथ करवा दी। बाद में उनके 2 बच्चे हुए। शादी के बाद से ही उसका पति व परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे, लेकिन बाद में मारपीट तक करने लगे।
उसका पति 10 जून को उसे छोड़कर पड़ोस की महिला को भगा ले गया। इस संबंध में पुलिस चौकी रैहन में मामला भी दर्ज है। पूरी पंचायत व महिला मंडल पीड़ित महिला के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम सब उसके साथ रहेंगे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे