बतौर कप्तान विराट कोहली ने वनडे में हासिल की यह उपलब्धि, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जुलाई 2018, 4:05 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत को बुधवार को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 44.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। कोहली की 72 गेंदों की पारी में आठ चौके शुमार रहे।

29 वर्षीय कोहली वनडे में बतौर कप्तान 3000 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। वे ऐसा करने वाले 19वें क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के 52 वनडे में 3059 रन हो गए हैं। उनका औसत 82.67 और स्ट्राइक रेट 98.74 है। वे 13 अर्धशतक और इतने ही शतक लगा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 160 रन है। वैसे कोहली के अब तक ओवरऑल 211 वनडे में 9779 रन हुए हैं।

आईए अब नजर डालें वनडे में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन जुटाने वाले टॉप-5 क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी)

वनडे : 230
रन : 8497
औसत : 42.91
स्ट्राइक रेट : 83.41
50/100 : 51/22
टॉप स्कोर : 164 रन

एमएस धोनी (भारत)

वनडे : 199
रन : 6633
औसत : 53.92
स्ट्राइक रेट : 86.29
50/100 : 47/6
टॉप स्कोर : नाबाद 139 रन


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)

वनडे : 218
रन : 6295
औसत : 32.78
स्ट्राइक रेट : 70.84
50/100 : 38/7
टॉप स्कोर : नाबाद 134 रन

अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका)

वनडे : 193
रन : 5608
औसत : 37.63
स्ट्राइक रेट : 77.97
50/100 : 37/4
टॉप स्कोर : नाबाद 131 रन

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका)


वनडे : 150
रन : 5416
औसत : 38.96
स्ट्राइक रेट : 83.06
50/100 : 37/8
टॉप स्कोर : 141 रन

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...