अपने इस खास दिन को इस तरह मना रही हैं देसी गर्ल...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जुलाई 2018, 12:59 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एकटिंग से पहचान बनाने वाली आज प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हो चुकी हैं। 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। आईये आपको बताते है कि आपकी पसंदीदा हीरोइन अपने इस स्पेशल दिन को किस तरह मना रही है।

प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके ऊपर कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा..'और अभी शुरू हो गया'। प्रियंका के इस कैप्शन से इतना तो तय है कि यह दिन उनकी जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर गई थीं। यह एक नहीं बल्कि डबल डिनर डेट थी। दरअसल, प्रियंका और निक के अलावा , निक के भाई जो जोनस और उनकी होने वाली बीवी सोफी टर्नर भी देखी गईं। यानी कि इस डबल डेट के साथ ही प्रियंका के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया था।
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जुलाई के आखिर या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। बीते काफी दिनों से प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें लाइम लाइट में हैं।
यहां तक कि प्रियंका हाल ही में भारत निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने भी लाई थीं ऐसे में इन खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - इन छह नामों से जानी जाती थी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!