दिल्ली में छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जुलाई 2018, 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।’’

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मंगलवार को बारिश नहीं हुई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 73 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे