प्रियंका चोपड़ा के लिए जानें क्यों खास 18 जुलाई का दिन....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 जुलाई 2018, 2:09 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एकटिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर तो सुर्खियों में बनीं रहती है,लेकिन अब वे अपने रिलेशन को लेकर लगातार खबरों में बनीं हुई है। आए दिन उन्हें अमेरिकन सिंगर निक के साथ स्पॉट किया जा रहा है।


अब कल प्रियंका की लाइफ का सबसे स्पेशल दिन है यानि कल प्रियंका का 36वां बर्थडे है,ऐसे में उनके व्वॉयफ्रैंड निक जोनस इस दिन को खास बनाते हुए दिखाई जरूर देंगे। खबरों की मानें तो प्रियंका के व्वॉयफ्रैंड निक जोनस उनके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हुए है। हाल में ही प्रियंका और निक को लंदन में स्पॉट किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हाल में ही प्रियंका और निक को लंदन में स्पॉट किया गया। प्रियंका के एक फैन पेज ने इस कपल की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डालें नजर आ रहे है। इस दौरान प्रियंका ने ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप ड्रेस पहनी है, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही है।


फुटवियर में उन्होंने व्हाइट हील्स वियर की। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट पर्स कैरी किया। वहीं, निक मेहरून चेक शर्ट के साथ मैचिंग पैट्स में हैंडसम लग रहे थे। फुटवियर में निक ने ब्लू शूज वियर किए।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

ये भी पढ़ें - इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान