10 हजारी क्लब में शामिल हुए एमएस धोनी ऐसे आए 5वें स्थान पर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जुलाई 2018, 4:07 PM (IST)

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी करीब 13 साल से भारतीय क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इस दौरान वे कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। 37 वर्षीय धोनी ने 14 जुलाई को लॉड्र्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान भी एक खास मुकाम हासिल कर लिया। धोनी के वनडे में 10000 रन पूरे हो गए हैं।

धोनी इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले 12वें बल्लेबाज हैं। हालांकि धोनी ने इसके लिए 273 पारियां लीं और वे इस मामले में 5वें स्थान पर हैं। धोनी के 320 वनडे में 51.30 के औसत व 88.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 10004 रन हो गए हैं। धोनी 67 अर्धशतक और 10 शतक जमा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 183 रन है।

अब हम देखेंगे वनडे में सबसे कम पारियों में 10000 रन पूरे करने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सचिन तेंदुलकर (भारत)

10000 रन पूरे करने के लिए खेलीं पारियां : 259
कुल वनडे : 463
रन : 18426
औसत : 44.83
स्ट्राइक रेट : 86.23
50/100 : 96/49
टॉप स्कोर : नाबाद 200 रन

सौरव गांगुली (भारत, एशिया)

10000 रन पूरे करने के लिए खेलीं पारियां : 263
कुल वनडे : 311
रन : 11363
औसत : 41.02
स्ट्राइक रेट : 73.70
50/100 : 72/22
टॉप स्कोर : 183 रन


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)

10000 रन पूरे करने के लिए खेलीं पारियां : 266
कुल वनडे : 375
रन : 13704
औसत : 42.03
स्ट्राइक रेट : 80.39
50/100 : 82/30
टॉप स्कोर : 164 रन

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, आईसीसी)


10000 रन पूरे करने के लिए खेलीं पारियां : 272
कुल वनडे : 328
रन : 11579
औसत : 44.36
स्ट्राइक रेट : 72.89
50/100 : 86/17
टॉप स्कोर : 139 रन

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)


10000 रन पूरे करने के लिए खेलीं पारियां : 278
कुल वनडे : 299
रन : 10405
औसत : 40.48
स्ट्राइक रेट : 79.51
50/100 : 63/19
टॉप स्कोर : 169 रन

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....