जम्मू एवं कश्मीर : नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जुलाई 2018, 11:29 AM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सेना के सतर्क जवानों ने साफा वाली गली में संदिग्ध गतिविधियां देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। सूत्रों ने कहा,‘‘इस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान अभी भी जारी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे