आपके जन्म तारीख से जानिए कैसा है आपका व्यवहार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जुलाई 2018, 2:51 PM (IST)

इंसान के भविष्य को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत सारे शास्त्र उपलब्ध है, लेकिन सबसे सरल शास्त्रों में सबसे उत्तम शास्त्र अंक शास्त्र है। ऐसा माना जाता है इसलिए आज हम जान लेते है की मूलांक कैसे निकलते है। शास्त्रों के मुताबिक, यदि आप मूलांक को समझना चाहते है, तो आप अपना मूलांक के आधार पर अपना भविष्य जान सकते है।

आज हम आपको आपके जन्म के साल के आखिरी अंक के आधार पर अपने व्यक्तित्व को जानने में मदद करेंगे। जन्म का साल आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है और यह ऐसा कुछ है जो प्रत्येक दस वर्षों के चक्रों में होता है। तो चलिए आपके जन्म के वर्ष के आखिरी अंक के आधार पर आपके व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यदि आपका जन्म 1951, 61, 71, 81, 91, 01, 11 आदि में हुआ है अगर आपका अंक 1 है तो आप बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। आप जीतने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं ताकि किसी भी हाल में आपको हार का सामना न करना पड़े।

आप बहुत ही महत्वकांक्षी हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इसके अलावा आप किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले लोगों में से नहीं हैं। आप एक वीर योद्धा की तरह अपनी आखिरी सांस तक लडऩे वालों और कोशिश करने वालों में से हैं।

ये भी पढ़ें - जब व्यवसाय और रोजगार में लगातार हो रही हो हानि, करें ये उपाय

यदि आपका जन्म 1952, 62, 72, 82, 92, 02, 12 आदि में हुआ है अगर आपका अंक 2 है तो आप दोहरे व्यक्तित्व वाले लोगों में से हैं। आप उन लोगों के लिए बिल्कुल अलग हैं जो आपके करीबी हैं और जिनसे आप बहुत प्यार करते हैं। वहीं दूसरी ओर जिन्हें आप नापसंद करते हैं उनके लिए आप कुछ और ही व्यक्ति हैं। आप लोगों को भली भांति परखते हैं तभी उनपर भरोसा करते हैं।

ये भी पढ़ें - इन पुत्रों के नाम याद करने भर से, लक्ष्मी दौडी चली आएंगी

यदि आपका जन्म 1953, 63, 73, 83, 93, 03, 13 आदि में हुआ है 3 अंक वाले लोग बहुत ही अध्ययनशील होते हैं। ये जीवन को विभिन्न नजरिए से देखते हैं। ये दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी भी बात के निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अलग अलग रायों पर गौर करते हैं। या तो आखिरी राय इनकी होगी या फिर सामने वाले की।

ये अपने सभी रिश्तों को बहुत ज़्यादा महत्व देते हैं। खास तौर पर भाई बहनों के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे रहते हैं। हालांकि इन्हें उम्मीद के मुताबिक दूसरों से सहयोग नहीं मिल पाता।

ये भी पढ़ें - ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल

यदि आपका जन्म 1954, 64, 74, 84, 94, 04, 14 आदि में हुआ है अगर 4 अंक वालों की बात की जाए तो ये बहुत ही समझदार और होशियार किस्म के व्यक्ति होते हैं। इन्हें भली भांति पता होता है कि इनके आस पास क्या हो रहा है।

ये दूसरों की ज़रूरतों का ख्याल रखने वाले होते हैं। ये जानते हैं की इन्हें कौन सी चीज आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है और कौन सी चीज इन्हें रोकती है। इन सब के अलावा सुंदर विचार इनकी सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पूंजी है। ये थोड़े मनमौजी किस्म के होते हैं साथ ही समय के पाबंद भी होते हैं। ये लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं और उनसे मित्रता भी जल्दी कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें - दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप

यदि आपका जन्म 1955, 65, 75, 85, 95, 05, 15 आदि में हुआ है अगर आपका अंक 5 है तो आप उन लोगों में से हैं जो वास्तव में मानवता और जीवन के सभी बदलावों को व्यक्त करते हैं आपके व्यक्तित्व में जीवन के 5 तत्व पानी, वायु, अग्नि, पृथ्वी और दिल शामिल हैं।

आप में गजब का आत्मविश्वास होता है जो आपको जीतने में मदद करता है। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना करते हैं और सकारात्मक विचारों के बल पर विजय भी प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें - ये गहने खो जाएं तो समझाे दुर्भाग्‍य आने वाला है...

यदि आपका जन्म 1956, 66, 76, 86, 96, 06, 16 आदि में हुआ है अगर आपका अंक 6 है तो आप बहुत ही प्रभावशाली हैं। इस अंक वाले लोग अपने प्रयास के बहुत धनी होते हैं।

ये बेहद निडर और बहादुर होते हैं। साथ ही जो लोग इन्हें डराने या दबाने की कोशिश करते हैं ये उनपर ही हावी हो जाते हैं। मित्रता करने में ये बहुत आगे होते हैं। यदि एक बार ये किसी से दोस्ती कर लें तो फिर उसे निभाने में पीछे नहीं हटते।

ये भी पढ़ें - बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय

यदि आपका जन्म 1957, 67, 77, 87, 97, 07, 17 आदि में हुआ है 7 अंक वालों का व्यक्तित्व बहुत ही रहस्मयी होता है। एक ओर जहां ये आपको बहुत ही सुलझे और शांत लगेंगे वहीं दूसरी ओर ये बातें छिपाने में बहुत माहिर होते हैं।

इस बात का पता लगाना मुश्किल होता है कि इनके मन में क्या चल रहा है। ये अपनी मासूम हंसी के पीछे सब कुछ छिपा लेते है। आमतौर पर ये बेहद आकर्षक कद काठी के होते हैं। अपने रहस्यमय व्यक्तित्व के कारण ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें - लाल किताब : 5 दिन के 5 उपाय बदल देंगे आपकी तकदीर

यदि आपका जन्म 1958, 68, 78, 88, 98, 08, 18 आदि में हुआ है अगर आपका अंक 8 है तो आप बहुत ही खुले विचार वाले हैं। साथ ही आप हमेशा नए नए विचारों से परिपूर्ण रहते हैं। आपको सार्थक बातचीत करना पसंद होता है। इसके अलावा आपके लिए अपनों से बढक़र और कुछ नहीं होता। परिवार और प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करना आपको बेहद पसंद होता है।

आप हर बात को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। आपके रास्ते में बहुत सारी अड़चने आती हैं लेकिन आप धीरे धीरे ही सही सफलता प्राप्त कर ही लेते है।

ये भी पढ़ें - दरिद्रता करनी है दूर तो अपनाएं ये उपाय...

यदि आपका जन्म 1959, 69, 79, 89, 99, 09, 19 आदि में हुआ है 9 अंक वाले लोग बहुत ही तेज बुद्धि के होते हैं। ये हर बात के पीछे की एक एक जानकारी हासिल करते हैं तभी कोई फैसला लेते हैं।

ऐसे कामों को करते समय ये बेहद सावधान रहते हैं जो इनके बस में ना हो और पूरी ईमानदारी से उस काम को अंजाम देते हैं इसलिए इन्हे परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। आप हर काम को मन लगाकर और बेहतरीन तरीके से करते हैं। इनका जीवन भले ही कितना भी संघर्षों से भरा क्यों न हो ये इससे निपटने में सक्षम होते हैं।

ये भी पढ़ें - इन 10 टोटकों से रहेंगे आजीवन स्वस्थ, नहीं पडेंगे बीमार

यदि आपका जन्म 1950, 60, 70, 80, 90, 00, 2010 आदि में हुआ है 0 अंक वाले लोग बहुत ही होशियार और अनुकूलनीय होते हैं। ये जानते हैं कि किस प्रकार बुद्धिमानी से अपने सारे फैसले लेने चाहिए। एक ओर जहां ये सब कुछ करने में सक्षम होते हैं, वहीं दूसरी ओर ये अपने असली स्वभाव को एक गिरगिट की तरह छिपा भी लेते हैं।

बहुत कम लोग होते हैं जो इन्हें बेहतर तरीके से जान पाते हैं। ये बहुत ही करिश्माई और दिलचस्प व्यक्तित्व वाले होते हैं साथ ही रहस्मयी भी होते हैं।

ये भी पढ़ें - ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां