गांव जासपुर में बूचड़खाना नहीं खोलने की अपील

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जुलाई 2018, 6:21 PM (IST)

पंचकूला । हरियाणा प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला को उनके निवास स्थान चण्डीगढ में पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चन्द गुप्ता,कालका की विधायक लतिका शर्मा व जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा मिले। उन्होंने जिला के अन्तर्गत पडऩे वाले गांव जासपुर में बूचडखाना ना खोलने बारे विस्तार से उन्हें जानकारी दी।



विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि जासपुर में बुचडखाने के खुलने की दिशा में लोगों में काफी रोष है इसलिये जनता के हित में गांव में बूचडखाना ना खोला जाये। उन्होंने बताया कि वे स्वंय जनता के बीच बुचडखाने के विरोध में दिये जा धरने में गई और उनसे इस बारे विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इलाका की जनता ने उन्हें सामूहिक रूप से बताया कि किसी भी हालत में यहां पर बुचडखाना ना खोला जाये। उन्होंने कहा कि मेरा कत्र्तव्य बनता है कि जनता की आवाज को सरकार तक लेजाऊ। इसी को लेकर विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता व जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा व अन्य पार्टी अध्यक्ष के समक्ष इस मामले को रखा गया है।


उल्लेखनीय है कि लतिका शर्मा ने इलाका के लोगों को विश्वास दिलाया है कि वे उनके साथ है और बूचडखाना ना खोलने की दिशा में पार्टी नेताओं व सरकार से भी बातचीत करेगी। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को विश्वास दिलवाया था कि वे बूचडखाना ना खोलने के सम्बन्ध में दिये जा रहे धरने को शन्तिपूर्वक तरीके से करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे