वनडे में धोनी सहित इन 6 बल्लेबाजों ने छुआ है यह विशेष आंकड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जुलाई 2018, 3:32 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। तीन टी20 मैच की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद उसने तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे भी जीत लिया है। 37 साल के अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को इन 4 में से एक मैच में ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। 6 जुलाई को कार्डिफ में खेले गए उस टी20 मुकाबले में धोनी ने नाबाद 32 रन की पारी खेली थी।

वैसे आज हम जिस रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं उसमें धोनी सहित 6 बल्लेबाजों का ही नाम आता है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबलों में 200 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। धोनी 217 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। धोनी के 319 वनडे में 51.37 के औसत व 88.40 के स्ट्राइक रेट के साथ 9967 रन हैं। धोनी का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 183 रन है। वे 67 अर्धशतक और 10 शतक उड़ा चुके हैं।

अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान, एशिया, आईसीसी)

वनडे : 398
रन : 8064
औसत : 23.57
स्ट्राइक रेट : 117.00
50/100 : 39/6
टॉप स्कोर : 124 रन
छक्के : 351

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, एशिया)

वनडे : 445
रन : 13430
औसत : 32.36
स्ट्राइक रेट : 91.20
50/100 : 68/28
टॉप स्कोर : 189 रन
छक्के : 270

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज, आईसीसी)


वनडे : 281
रन : 9585
औसत : 37.00
स्ट्राइक रेट : 85.81
50/100 : 48/23
टॉप स्कोर : 215 रन
छक्के : 267


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका)

वनडे : 218
रन : 9577
औसत : 53.50
स्ट्राइक रेट : 101.09
50/100 : 53/25
टॉप स्कोर : 176 रन
छक्के : 204

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

वनडे : 260
रन : 6083
औसत : 30.41
स्ट्राइक रेट : 96.37
50/100 : 32/5
टॉप स्कोर : 166 रन
छक्के : 200

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी