आलिया के इस नेक काम से इन लोगों की जिंदगी से दूर हुआ अंधेरा.....

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जुलाई 2018, 1:22 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे छोटी उम्र की एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। आलिया ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। आलिया एक्टिंग के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में आलिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।


दरअसल, बीते दिनों भी खबरें आई थी कि उन्होंने गरीब परिवारों की मदद के लिए अपनी कुछ पसंदीदा चीजों की नीलामी करने का फैसला किया था।वहीं अब आलिया की इस दरियादिली से करीब 40 परिवारों के घर रोशन हो गए हैं। खबरों के मुताबिक आलिया ने जो चीजें नीलाम हैं उससे जो भी पैसे इकट्ठे हुए, उन्हें कर्नाटक के मंड्या जिले के किकेरी गांव के 40 परिवारों को बिजली देने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आलिया के इस नेक काम में बंगलुरु की एक संस्था ने भी मदद की है। वहीं आलिया ने अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा मी वॉरड्रोब इज सू वॉरड्रोब’ को मिले अमेजिंग रिस्पॉन्स से हमें अंधकार में रह रहे किकेरी गांव के करीब 40 परिवारों को बिजली उपलब्ध करवाने में मदद मिली।
इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत आगे करीब 200 परिवारों के घर रोशन करने की योजना है। आलिया के इस एक नेक काम से लोगों के घरों से अंधकार हट गया है। आलिया वैसे सुलझी और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती है।

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम