जयपुर में आपदा प्रबंधन के लिए बनाए नियंत्रण कक्ष, ये हैं दूरभाष नंबर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018, 9:07 PM (IST)

जयपुर। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानसून की वर्षा को देखते हुए जिला कलेक्ट्रेट, बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन बनीपार्क, बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन घाटगेट व बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन मानसरोवर पर नियंत्रण कक्ष बनाए हैं। इन नियंत्रण कक्षों पर मिट्टी के कट्टे, मड पम्प, ट्रैक्टर-ट्रॉली, गैस कटर ट्रैक्टर, जेसीबी आदि संसाधन भी उपलब्ध हैं।
लोगों की सुविधा के लिए इन नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।
1. जिला कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष-दूरभाष नं. 2204475 व 5165265, टोल फ्री नं. 1077
2. बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन बनीपार्क- दूरभाष नं. 2201898, 8764879800
3. बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन घाटगेट- दूरभाष नं. 2615550
4. बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं फायर स्टेशन मानसरोवर- दूरभाष नं. 2395566


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे