सिरफिरे आशिक ने मॉडल को बनाया बंधक, ये रखी शर्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018, 3:37 PM (IST)

भोपाल। भोपाल के मिसरोद में एक सिरफिरे आशिक का खौफनाक कारनामा सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने एक लडक़ी को उसी के घर में सुबह 7 बजे से बंधक बनाया हुआ है। लडक़ी को छुड़ाने के लिए जब पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की तो उसने कैंची से हमला कर दिया। लडक़ा अंदर से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर रहा है। उस फ्लैट में अब तक पुलिस घुसने में नाकाम है। बिल्डिंग के कॉरिडोर से मीडियावालों को हटाकर नीचे भेज दिया गया है। लडक़े ने एसपी से अकेले में बात करने की इच्छा जाहिर की है।

बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी...

बंधक लडक़ी बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की स्टूडेंट है। लडक़ी मुंबई में जॉब करती है और दो महीने ही पहले ही अपने घर आई है। लडक़े ने लडक़ी के माता-पिता के साथ उसके ही घर में उसे बंधक बनाया है। लडक़ी के परिजनों को उसने दूसरे कमरे में बंद कर रखा है और वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात की थी। जानकारी के मुताबिक, मिसरोद पुलिस को लडक़ी ने दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत की थी। तब पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ कर लाई थी और उसके बाद इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

अलीगढ़ का रहने वाला...

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लडक़ा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी लडक़ा पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुका है। मुंबई में मॉडलिंग करता है। लडक़ी को मॉडलिंग और फिल्मों में काम कराने का सपना दिखाकर मुंबई ले गया था। लडक़ी को सच्चाई समझ आई तो वापस आ गई।

पुलिस रेसक्यू ऑपरेशन...

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस रेसक्यू ऑपरेशन चला रही है। आरोपी लडक़े का कहना है कि वो मॉडल से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। वीडियो कॉलिंग में सामने आया है कि लडक़े ने लडक़ी के साथ मारपीट भी की है। लडक़ा पुलिसवालों से बात नहीं करना चाह रहा है लेकिन मीडियावालों से वो लगातार बात कर रहा है।

लडक़े ने लडक़ी को बंधक...

लडक़ी के घर के बाहर मीडियावाले मौजूद हैं और वहां से लडक़े से बात कर रहे हैं। उसका कहना है कि पुलिसवालों ने पहले उसकी और लडक़ी की पिटाई कर दी और खबर फैला दी की लडक़े ने लडक़ी को बंधक बना लिया है। बताया जा रहा है कि रोहित इस मॉडल को पहले से जानता है और काफी समय से लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवक बार-बार खुद को गोली से उड़ा लेने की धमकी दे रहा है।

आरोपी रोहित की ये हैं मांगें...

- युवती से शादी करना चाहता है।
- पुलिसवालों पर लगाया पिटाई का आरोप।
- अपने पिता के आने का कर रहा है इंतजार।
- मीडियावालों से लगातार कर रहा है बात।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे