राहुल गांधी और अमित शाह आज से गुजरात दौरे पर, ये होगा कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018, 08:39 AM (IST)

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से गुजरात के दौरे पर हैं। इस बात की जानकारी दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई है।

खबरे के अनुसार भगवान जगन्नाथ की 14 जुलाई को होने वाली यात्रा के लिए अमित शाह शहर में होंगे, इस दौराना वह आम जनता से भी मिल सकते हैं। जबकि राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

खबर के अनुसार अमित शाह यहां जमालपुर इलाके में भगवान जगन्नाथ मंदिर में अगले दिन देवताओं की मंगल आरती करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को गुजरात में होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव ने यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल भावनगर में अलंग शिपयार्ड जाएंगे और जहाज तोड़ने के काम से जुड़े मजदूरों, व्यपारियों और व्यवासायियों के साथ श्रम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कहा जा रहा है कि राहुल का अमरेली जिला जाने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। वह भावनगर में अलंग शिपयार्ड जाएंगे और जहाज तोड़ने के काम से जुड़े मजदूरों , व्यपारियों और व्यवासायियों के साथ श्रम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल का अमरेली जिला जाने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। गौरबतल है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में 2019 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस गुजरात में दांव खेलेगी। जिसकी तैयारी में राहुल गांधी अभी से डट गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे