भाजपा राजस्थान में निकालेगी ‘सुराज गौरव यात्रा’ : मदनलाल सैनी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जुलाई 2018, 7:36 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखने के लिए 1 अगस्त से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश में प्रत्येक जिले में ‘सुराज गौरव यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी जाएगी और 52 सालों से कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को हुए नुकसान का कच्चा चिट्ठा भी खोला जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर विभिन्न समाजों ने स्वागत किया और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं और बूथ पर कमल खिलाने के लिए कई महीनों से तैयारी चल रही है।
सैनी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई को होगा। इसमें करीब 700 पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्प के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सैनी ने कहा कि प्रथम चरण में 245 विस्तारक, द्वितीय चरण में 121 विस्तारक, एस.सी. मोर्चा के 2,000 विस्तारक, 1,000 एस.टी. मोर्चा में, 191 महिला मोर्चा में विस्तारक अपना घर एवं काम छोड़कर पार्टी के लिए जी जान से जुट रहे हैं तो उस पार्टी के सामने कौन खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग