जनता का मन "आप" की सरकार बनाने का: अजय गौतम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जुलाई 2018, 1:52 PM (IST)

पंचकूला। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सह संगठन मंत्री अजय गौतम ने कहा है कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

अजय गौतम ने बताया कि प्रदेश में चल रहे हरियाणा जोड़ों अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता प्रदेश की जनता तक पहुंचे हैं। हर गांव और हर घर तक कार्यकर्ताओं ने जनता की नब्ज को टटोला है। इसमें यह निकलकर सामने आया है कि हरियाणा की जनता भाजपा को नकार चुकी है और कांग्रेस के बारे में लोगों ने बताया कि कांग्रेस का प्रदेश में कोई भी वजूद नहीं है। इसका कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई नेतृत्व करने वाला नेता नहीं है। सब भानुमति का कुनबा इकट्ठा हो रखा है। कांग्रेस को आज लोग पगड़ी गैंग के नाम से जानते हैं।

अजय गौतम ने आगे बताया कि भाजपा सरकार आज प्रदेश में अपना अस्तित्व खो चुकी है जो वायदे किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है आज प्रदेश की जनता बेरोजगारी महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार से परेशान है पूरी सरकार माइनिंग और खदानों के घोटाले और भ्रष्टाचार में लिप्त है। अजय गौतम ने बताया केजरीवाल सरकार ने जो दिल्ली में वायदे किए थे वह सभी वादे लगभग सभी पूरे हो चुके हैं और जनता ने दिल्ली सरकार के कामों की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे