बृहस्पति हुए मार्गी, सूर्य बदलेंगे राशि, देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जुलाई 2018, 12:23 PM (IST)

जयपुर। देवगुरु बृहस्पति आज से मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर सभी राशियाें पर कुछ न कुछ असर पड़ेगा बृहस्पति के मार्गी होने से देश में धार्मिक माहौल बढने लगेगा। इसके साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी बृहस्पति शुभ प्रभाव डालेगा। देवगुरु बृहस्पति 10 मार्च से तुला राशि में वक्री चल रहे थे। अब बृहस्पति के सीधी चाल चलेंगे। इससे सभी 12 राशियों के जातकों को फायदा होगा।

सूर्य भी 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे। कर्क राशि में उनका राहु और बुध से मिलन होगा। इससे धनु और मिथुन राशि में बना समसप्तक अशुभ योग समाप्त होगा। सूर्य के कर्क राशि में आने से वृष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को एक माह विशेष लाभ मिलेगा।

ज्योतिषविदों ने बताया कि जन्मकुण्डली में मार्गी बृहस्पति यदि शुभावस्था में हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में काफी सुख साधन प्राप्त करता है। इसके साथ ही सभी राशि के जातकों को कुछ न कुछ आर्थिक लाभ जरूर होगा।

वृश्चिक राशि में एक साल करेंगे भ्रमण

बृहस्पति ग्रह तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में 11 अक्टूबर 2018 को शाम 7:36 बजे प्रवेश कर जाएंगे। जिसमें लगभग एक साल भ्रमण करेंगे।

सूर्य भी बदल रहा है अपनी राशि

ज्योतिषवद का मानना है कि सूर्य के कर्क राशि में आने से वृष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को एक माह तक विशेष लाभ मिल सकता है। पिछले एक माह से परेशान सभी राशि के जातकों को काफी राहत मिलेगी। कुछ फायदा मिथुन, सिंह और धनु राशि वालो को होता दिख रहा है, क्योंकि सूर्य के राशि परिवर्तन से इन तीनों राशियों के लिए अनुकूल रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इन राशियों पर पड़ेगा यह असर

मेष : शादी का योग बनता है। आर्थिक दशा में सुधार आएगा।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी और आय के साधन बढ़ेंगे। 11 अक्टूबर तक समय ठीक रहेगा।

मिथुन : जो बच्चे विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ है। व्यापार की मुश्किलें कम होंगी।

कर्क : सुख साधन बढ़ेंगे। प्रोपर्टी खरीदने में आ रही बाधाएं कम होंगी। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा।

सिंह : अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या : विवाह की संभावना बढेग़ी। रोजगार से सम्बन्धित मुश्किलें कम होंगी। सुख साधन बढ़ेंगे।

तुला : स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में चल रही मुश्किलें कम होने लगेंगी। पारिवारिक तनाव कम होगा।

वृश्चिक : बृहस्पति व्यय भाव में भ्रमण कर रहा है, धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। आर्थिक दशा सुधरेगी।

धनु : बृहस्पति के मार्गी होने सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि वालों को ही होगा। धन व स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर : इस राशि के लिए बृहस्पति का मार्गी होना ज्यादा शुभ नहीं माना जा सकता। व्यापार में अचानक रुकावटें आएंगी।

कुंभ : शुभ समाचार आ सकता है। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे, धन लाभ होगा।

मीन : स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलें कम होंगी। संघर्ष में कमी आएगी। व्यापार भी अनुकूल रहेगा।


ये भी पढ़ें - ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां