सोनाली बेंद्रे बहल ने कहा, मुझे अपने चाहने वालों से जो...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जुलाई 2018, 5:25 PM (IST)

मुंबई। न्यूयॉर्क में ‘उच्चस्तर’ के कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री-लेखिका सोनाली बेंद्रे बहल का कहना है कि हर दिन अपने साथ चुनौतियां और जीत दोनों साथ लेकर आता है और सोनाली सिर्फ सकारात्मक पक्ष पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

सोनाली ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह छोटे बालों में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कैंसर से निपटने में अपने अनुभवों की कहानियां साझा की और उन्हें अपना प्यार व समर्थन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे के बारे में बताऊं। हमें नहीं पता कि हम अंदर से कितने मजबूत हैं, जब तक हमें अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए मजबूर न कर दिया जाए। त्रासदी, युद्ध के समय और आवश्यकता के अनुसार लोग अद्भुत चीजें करते हैं। अस्तित्व और नवीकरण की मानव क्षमता अद्भुत है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोनाली ने कहा, ‘‘मुझे अपने चाहने वालों से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए बहुत आभारी हूं। चाहे यह आपकी हों, या आपके प्रियजनों की, आपकी कहानियों ने मुझे शक्ति और साहस की अतिरिक्त खुराक दी है, और बड़ी बात इस बारे में ज्ञान कि मैं अकेली नहीं हूं।’’


ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....

इस बदलाव से निपटने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन अपने साथ चुनौतियां और जीत दोनों साथ लेकर आता है और अब से मैं हर दिन को एक अवसर के रूप में देख रही हूं।’’


ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

सोनाली ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ जिस एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास कर रही हूं, वह है सकारात्मक नजरिया...इससे सामना करने का यह मेरा तरीका है। अपने सफर को साझा करना इस प्रक्रिया का हिस्सा है। मैं सिर्फ आशा कर सकती हूं कि यह आपको याद दिलाए कि आपने सबकुछ नहीं खोया है और कोई न कोई कहीं न कहीं समझेगा कि आप किस समय से गुजर रहे हैं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - पद्मावत ही नहीं, इन 12 फिल्मों पर भी हो चुका है खूब बवाल