Ind vs Eng : क्या इस बार टूटेगा यह रिकॉर्ड? 5वें स्थान पर हैं एमएस धोनी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जुलाई 2018, 4:03 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में उपविजेता रहा था। अब वह यहां एक बार फिर इसी फॉर्मेट की चुनौती के लिए तैयार है। उसे गुरुवार (12 जुलाई) से तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे में दोनों ही टीमें दमदार हैं। खास बात ये है कि इनका मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है। ऐसे में फैंस को रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।

दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 5वीं सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। धोनी ने 19 जनवरी 2017 को कटक में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। पांचवें नंबर (थर्ड डाउन) पर उतरे विकेटकीपर धोनी ने तब 122 गेंदों पर 10 चौकों व छह छक्कों की मदद से 134 रन ठोके। भारत यह मैच 15 रन से जीतने में सफल रहा।

आईए अब नजर डालें भारत-इंग्लैंड वनडे में बनाए गए 5 और सबसे बड़े स्कोर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एंड्रयू स्ट्रॉस

कब : 27 फरवरी 2011
कहां : बेंगलुरू
पारी का विवरण : 158 रन, 145 गेंद, 18 चौके, 1 छक्का
नतीजा : टाई

युवराज सिंह

कब : 19 जनवरी 2017
कहां : कटक
पारी का विवरण : 150 रन, 127 गेंद, 21 चौके, 3 छक्के
नतीजा : भारत 15 रन से जीता

युवराज सिंह

कब : 14 नवंबर 2008
कहां : राजकोट
पारी का विवरण : नाबाद 138 रन, 78 गेंद, 16 चौके, 6 छक्के
नतीजा : भारत 158 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

डेनिस एमिस

कब : 7 जून 1975
कहां : लॉड्र्स
पारी का विवरण : 137 रन, 147 गेंद, 18 चौके
नतीजा : इंग्लैंड 202 रन से जीता

नवजोत सिंह सिद्धु

कब : 4 मार्च 1993
कहां : ग्वालियर
पारी का विवरण : नाबाद 134 रन, 160 गेंद, 15 चौके
नतीजा : भारत 12 गेंदों पहले 3 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...