जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट, बच्चे की मौत जबकि चार घायल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जुलाई 2018, 2:41 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को दुर्घटनावश हुए विस्फोट में छह साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। मेमांदर गांव में लडक़ों का एक समूह विस्फोटकों के साथ खेल रहा था जिस दौरान यह हादसा हुआ।

सलीक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि चार का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।
--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे