ग्रुप डी के पदों पर सामान्य भर्ती अभियान शुरू, आरक्षण के प्रावधान लागू होंगे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जुलाई 2018, 9:22 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी पदों के संबंध में एक सामान्य भर्ती अभियान शुरू किया है और सभी विभागों को हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (सेवा में भर्ती और शर्तें) अधिनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सीधे सभी ग्रुप डी के पदों के लिए नई मांग भेजने के निर्देश दिये हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य भर्ती अभियान स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-सह-चौकीदार के पदों को छोडक़र, शेष सभी ग्रुप डी पदों के लिए होगा। विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि मांग समय-समय पर जारी निर्देशों और दिशानिर्देशों के आधार पर ग्रुप डी के पदों के लिए निर्धारित आरक्षण नीति या मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी विभागों, आयुक्तों, उपायुक्तों और बोर्डों को ग्रुप डी के पदों के संबंध में सामान्य भर्ती अभियान के लिए नए सिरे से मांग भेजने का परामर्श दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे