ये हैं शरीर में पानी की कमी दूर करने के आसान उपाय

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जुलाई 2018, 5:24 PM (IST)

कई बार लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते पानी पीना भूल जाते हैं। बेशक, इसका उन्हें बडा नुकसान उठाना पडता है। खासकर स्टोन की प्रॉब्लम तो बेसिकली कम पानी पीने की वजह से ही होती है। आपको बता दें कि हमारी बॉडी में 50 से 60 पर्सेंट पानी होता है और इस लेवल को बनाए रखने के लिए हमें रोजाना 8 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि हमारे डेली वर्क, एक्सरसाइज व मेडिटेशन की वजह से बॉडी में पानी का लेवल कम हो जाता है। अगर आप रोजाना इतना पानी नहीं पी पाते हैं, तो इसकी जगह लिक्विड में वैराइटी एंजॉय कर सकते हैं।

नारियल पानी-
अगर आप ऑफिस के काम से बाहर निकले हैं और रास्ते में नारियल पानी मिल रहा है। तो नारियल पानी पी सकते हैं। यह एक बेस्ट ऑप्शन है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वेजिटेबल जूस- अगर आप रोजाना वेजिटेबल्स व फ्रूट्स नहीं खा पाते हैं, तो जूस पीकर इसकी कमी कर सकते हैं। अजवाइन, वीटग्रास, खीरा, सौंफ व अजवाइन का मिक्स जूस पीएं। आप गाजर का जूस पी सकते हैं। अगर टेस्टी जूस चाहें, तो अपने टेस्ट के मुताबिक इसे घर पर बना सकते हैं।


ये भी पढ़ें - आदमियों की इन 5 आदतों से घुटती हैं महिलाएं

हर्बल टी- कैफीन फ्री हर्बल टी बेहतरीन है। इसमें पेपरमिंट व कैमोमाइल है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम की प्रॉब्लम्स व सूजन को कम करते हैं। यह आपको फ्रेशनेस भी देती है।


ये भी पढ़ें - चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

फ्रूट जूस- वैसे तो फलों का जूस पीने की बजाय इन्हें खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, जब हम जूस पीते हैं, तो उसमें मौजूद शुगर हमारे ब्लड में जल्दी घुल जाती है। इसलिए जूस को लाइट करने के लिए इसमें थोडा पानी मिला दें। एक कप जूस में तीन-चौथाई हिस्सा पानी का रखें।


ये भी पढ़ें - जीरा के लाभ क्या जानते हैं आप!

पानी- रूम टेम्परेचर वाला या हल्का गुनगुना पानी पीएं। अगर आपको डाइजेशन की प्राब्लम है, तो ठंडा पानी कतई न पीएं। अगर आप सीधे नल का पानी पीते हैं, तो वॉटर प्यूरिफायर लगवा लें। पानी के टेस्ट को बदलने के लिए नींबू या ऑरेंज स्कवैश मिलाकर भी पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें - घर के काम करने से होगा टू इन वन फायदा, कैसे तो पढें इसे