महिला के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, परिजनों ने पहले जाम लगाया, फिर खोला

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जुलाई 2018, 1:51 PM (IST)

करौली। जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव में गुमशुदा महिला का शव कुएं में मिलने के बाद से परिजनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव नादौती के कस्बा शहर पहुंचने पर एंबुलेंस से उतारने से इनकार करते हुए नादौती गंगापुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात लगाया गया जाम दोपहर बाद तक नहीं खोला गया। मौके पर एएसपी राजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सिंह, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित अन्य लोगों ने समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। हालांकि बाद में समझाइश होने पर जाम खोल दिया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मृतका के परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। देर रात वार्ता विफल रहने पर जाम को खत्म हटाने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे नादौती थाना अधिकारी चोटिल हुए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मृतका के शव को लेकर गई एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की है और शव को एंबुलेंस में रख प्रदर्शन कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!

गौरतलब है कि कल हिण्डौन के बझेड़ा गांव में 28 वर्षीय उर्मिला पत्नी रामू का शव कुएं में लटका मिला था। उर्मिला नवंबर माह से गायब थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नादोती थाने में पति द्वारा दर्ज कराई गई जिसके बाद कल महिला का शव मिलने से परिजन आक्रोशित है। खबर लिखे जाने तक जाम जारी रहा।

ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!