भारत में रिवर्स गियर वाली पहली बाइक की डिलीवरी शुरू, कीमत कर देगी हैरान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 जुलाई 2018, 3:40 PM (IST)

नई दिल्ली। जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की इंडियन आर्म ने अपनी 2018 होंडा गोल्ड विंग टूरिंग की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है।

भारत में इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। होंडा गोल्ड विंग टूरिंग बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें रिवर्स गियर भी मौजूद है। हालांकि इस बाइक की कीमत में एक आम इंसान बेहद महंगी एसयूवी भी खरीद सकता है। क्योंकि कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 26.85 लाख रुपए तय की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस बाइक में कंपनी ने प्ले इंटिग्रेशन समेत कई हाइटेक फीचर दिए हैं और इसके साथ ही यह भारत की पहली ऐसी बाइक है, जिसमें फ्रंट गियर के साथ ही रिवर्स गियर भी मौजूद है।

शुरुआती दौर में कोच्चि शहर में इस बाइक की तीन यूनिट्स ग्राहकों को डिलिवर भी कर दी गई हैं। इस बाइक में कंपनी ने 1833सीसी का पावरफुल इंजन दिया है। जो कि 93 हॉर्सपावर की ताकत और 170 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

ये भी पढ़ें - चलेगी भी और उडेगी भी, देखी है कभी ऐसी कार

इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें आम बाइकों से अलग क्लच और गियर है ही नहीं। इसके गियर को हैंडलबार पर लगे स्विच से ही कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट कंट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक विंडस्क्रीन अजस्ट की सुविधा भी दी गई है।

हाईटेक फीचर्स से लैस इस बाइक में 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट भी दिया गया है। जिसकी मदद से आप अपने एप्पल आईफोन को कनेक्ट भी कर सकते हैं। यही नहीं इस बाइक में आप बिना हेल्मेट निकाले ही फोन कॉल कर सकेंगे, क्योंकि इसमें स्मार्ट ऑडियो सिस्टम भ दिया गया है।

ये भी पढ़ें - देश की टॉप 6 Superbikes, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान