माधुरी ने डांस दीवाने शो के दौरान कहा, कभी-कभी मेरे बेटे...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जुलाई 2018, 6:37 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘डांस दीवाने’ शो के प्रतिभागियों में से एक किशन ने अपनी प्रस्तुति अपनी मां को समर्पित करते हुए लोगों की आंखों में आंसू ला दिए।

अपनी प्रस्तुति के बाद किशन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।’’

माधुरी ने अपने जवाब में कहा, ‘‘कभी-कभी मेरे बेटे भी मुझे अहमियत नहीं देते हैं और मुझे उस वक्त बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार बार बुलाती रहती हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती। बात यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों को लेकर संरक्षी होती है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं छोटी थी तो मैं भी यही किया करती थी लेकिन अब मैं मां हूं तो मुझे पता है कि कैसा लगता है।’’

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं