कांग्रेस जयपुर में करेगी देश के वर्तमान हालात पर चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जुलाई 2018, 4:19 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता हुई। बैठक में जयपुर में होने वाले संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ विषय अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई।
शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय अधिवेशन होगास जिसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, अभिषेक मनुसिंघवी, विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तनखा, सचिव विपुल महेश्वरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव अविनाश पाण्डे, डॉ. सी. पी. जोशी, मोहन प्रकाश, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीना, एआईसीसी सचिव विवेक बंसल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ विषय पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के वर्तमान हालात पर चर्चा होगी और इस चर्चा को विभाग के कार्यकर्ता जिला, ब्लॉक एवं बूथ लेवल तक लेकर जाएंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी, कांग्रेस के प्रमुख नेता, आरटीआई कार्यकर्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता तथा कांग्रेस विचारधारा के अधिवक्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज की बैठक में विभिन्न प्रकार की समितियां बनाने का निर्णय भी लिया गया।

ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!